Download ITI App भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (NCVT Approved)
ITI Logo
Industrial Training Institute | औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानIndustrial Training Institute | कौशल विकास | औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
पी.डी. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गंडाला (कोटपूतली-बहरोड़)

P.D. ITI GANDALA

DGT / NCVT AFFILIATED | भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई | TECHNICAL TRAINING
Skill India

ITI + 12th Science

10वीं के बाद 2-वर्षीय NCVT ITI (Electrician / Fitter) के साथ 12वीं (विज्ञान संकाय) की जानकारी

RBSE आदेश PDF
मुख्य बात: केवल English का पेपर और 12वीं विज्ञान वर्ग (Science)

कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद 2-वर्षीय NCVT ITI करने वाले विद्यार्थियों को RBSE / RSOS से केवल 12वीं English का पेपर पास करने पर 12वीं विज्ञान संकाय (Science) के समकक्ष माना जाता है। 30.04.2024 के नवीन आदेशानुसार अलग से समकक्षता प्रमाण-पत्र या मुहर की आवश्यकता नहीं है।

1. राजस्थान बोर्ड (RBSE — Science)
  • 10वीं के बाद 2-वर्षीय NCVT ट्रेड में प्रवेश लेकर प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के बाद आवेदन योग्य।
  • RBSE या RSOS से 12वीं English विषय की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।
  • उत्तीर्ण होने पर उच्च अध्ययन में 12वीं विज्ञान संकाय (Science) की मान्यता मिलती है।
  • 30.04.2024 के आदेशानुसार अलग प्रमाण-पत्र या मुहर लगाने की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है।
2. NIOS–DGT योजना (Class 12)
  • 2-वर्षीय NCVT ITI ट्रेड के 4 विषयों का क्रेडिट (Transfer of Credit / ToC) मिलता है।
  • NIOS से कम से कम 1 भाषा विषय (Group A) उत्तीर्ण करना आवश्यक है (इच्छानुसार अतिरिक्त विषय भी लिए जा सकते हैं)।
  • 2-वर्षीय ITI पूरा कर चुके छात्र भी NSQF योग्यता तिथि से 10 वर्ष के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया sdmis.nios.ac.in एवं dgt.gov.in के माध्यम से होती है।
नमूना परिणाम (RBSE 12th English — 2026)
English: 90 / 100 (Passed)

उदाहरण के तौर पर RBSE Senior Secondary 2026 में English (Comp.) विषय में 90 / 100 अंक प्राप्त करने का परिणाम:

RBSE 2026 English Result Sample
P.D. ITI Mobile App
ऑनलाइन पढ़ाई व अटेंडेंस के लिए
Install App